माँ फलोदी की आरती

Maa Falodi ki Aarti

आरती श्री फलौदी माताजी 

जय फलौदी माता , मैया जय फलौदी माता । 
तुमको निसदिन ध्यावत , हर विष्णु द्याता।।ॐ।। 

माथे मुकुट विराजत , टीको सोने को । 
सुन्दर से दोउ नैना , श्याम बदन नीको।।ॐ।।

केहरि वाहन राजत , गदा पद्म धारी । 
जो नर तुमको ध्यावत , तिनके दु:ख हारी।।ॐ।।

ज्योति अखण्ड विराजै , ध्वजा लाल सोहे।
सन्मुख कुण्ड विराजे , जन-जन मन मोहे।।ॐ।।

बावन साख वैश्य की , नित तुमको ध्यावे । 
दर्शन माँ के करके , फल मन के पावे।।ॐ।।

रूप चतुर्भुज धारा , नित जन को तारा । 
खैराबादधाम विराजै , जाने जग सारा।।ॐ।।

मात फलौदी की आरती , जो कोई नर गावे । 
ऋद्धि - सिद्धि सुख सम्पत्ति , जी भर के पावे ।।ॐ।।

जय फलौदी माता , मैया जय श्यामा माता । 
तुमको निसदिन ध्यावत , हर विष्णु द्याता।।ॐ।। 

बोलो श्री फलौदी माताजी महाराज की.... जय

Comments

Popular posts from this blog

श्री फलौदी चालीसा